प्यार से डरकर रहो बहुत खतरनाक होता है प्यार ये तोड़ देता है ये समाज की वर्जनाओं को मिटा देता है जात-पात की लकीरों को लोगों के मन में भरी दिखावटी शान के दंभ को चकनाचूर कर देता है आपका प्यार वाकई बहुत खतरनाक होता है प्यार हर कोई कतराता है प्यार के नाम से प्यार भरी निगाहें जगाती हैं लोगों के मन में खौफ प्यार के डर से लोग अपने बच्चों को बंद कर लेते हैं घर की चारदीवारी में नहीं आए हो तुम इस दुनिया में प्यार करने के लिए सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने के लिए हमारी 'तथाकथित’ संस्कृति की धरोहर है तुम्हारे हाथ इसको सींचना है तुम्हें अपने प्यार का बलिदान देकर दकियानूसी विचारों को ढोना है तुम्हें भी आगे चलकर बनना है इसी 'दूसरों के दुख में खुश होने वाले’ समाज का पहरेदार प्यार तुममें कुरीतियों से लड़ने का जज्बा जगाता है प्यार तुम्हें क्रांतिकारी बनाता है, बगावत सिखाता है और क्रांतिकारी तो दूसरे पक्ष के लिए आतंकवादी होते हैं न तो डरना सीखो प्यार से तुम वरना तुम पर भी लगेगा अपनी सभ्यता का कत्ल करने का इल्जाम और घोषित कर दिए जाओगे तुम भी आतंकवादी चढ़ा दिए जाओगे इज्जत की सूली प...
meri nazar mein pyaar zindagi h jiske pass h saccha pyaar uske pass aindagi k saare hasin lamhe h,
ReplyDeleteaur mere liye-
"TODA H THODE KI JARURAT H"