Posts

जिसे आता प्यार निभाना है

Image
दुआओं बद्दुओं का नाता बहुत पुराना है जो किस्मत है मिलेगा वही ये तो सबने माना है मुश्किल हालात में भी हिम्मत जुटाना है लहरों से लड़कर ही दरिया के पार जाना है जिंदगी इतनी भी नहीं है आसां जितनी बचपन में लगती है जवानी में कदम रखने पर इस मर्म को जाना है दाव-पेच ऊंची-नीच का खेल ये जमाना है जीतता वही है इसमें जिसे आता प्यार निभाना है

शिक्षक दिवस पर

Image
तुमने ही दी सतत शिक्षा हमेशा ज्ञान की राह पर चलना सिखाया नीति और सम्मान की सूरज सा तेज तुममे हैं और चांद सी शीतलता स्रेह की बारिश से तुमने जीवन हमारा सींचाा जब भी भटके हम तुमने रास्ता दिखाया सही और गलत का फर्क तुमने ही सिखाया शिक्षा हो विषय की या नैतिकता का ज्ञान कहा था तुमने कि इतना कभी न झुकना  कि झुक जाए स्वाभिमान गुरु हो तुम हमारे, हो ईश्वर के समान शिक्षक दिवस पर तुमको कोटि-कोटि प्रणाम

यकीं है मुझे

Image
मुहब्बत पे तुम्हारी यकीं है मुझे  पर किस्मत पर अपनी भरोसा नहीं पास रहना तुम्हारे है मुश्किल बहुत दूर जाना भी तुमसे है मुमकिन नहीं एक बारी तो करीब आकर देखो मुझे  दिल तो है सीने में पर धड़कन नहीं कहते हैं सब तुम्हारे साथ होगी जिंदगी बदतर हमारी बिन तुम्हारे भी तो अब जन्नत नहीं कहना है हमें आज तुमसे बस इतना  कि तुम जो नहीं तो हम भी नहीं

कान्हा तुम ही मेरा प्यार हो

Image
साज तुम्हीं, शृंगार तुम्हीं, तुम जीवन का आधार हो हृदय तुम्हीं, धड़कन तुम्हीं, तुम ही मेरा प्यार हो आदि तुम्हीं, अनादि तुम्हीं, तुम ही अनन्त का सार हो रग-रग में बहता लहू हो तुम, जीवन की रसधार हो धर्म तुम्हीं, अधर्म तुम्हीं, प्रतिशोध तुम ही, प्रतिकार हो भक्ति तुम्हीं, समर्पण तुम्हीं, स्वप्न तुम ही साकार हो गोपियों के हो कन्हइया तुम, यशोदा का संसार हो मीरा के तुम गिरधर नागर, राधा के प्राणाधार हो कान्हा तुम्हीं, केशव तुम्हीं, तुम ही नंद के लाल हो मंद-मंद मुस्कान लिए तुम सबके खेवनहार हो जन्म दिवस है आज तुम्हारा, तुम्हें समर्पित नेह है सारा सभी मंगल गीत हैं गाएं, तुम ही हर मां का दुलार हो गायों के तुम, ग्वालों के तुम, सिर मोर मुकुट चितचोर हो आशा तुम्हीं, अभिलाषा तुम्हीं, मेरे जीवन की डोर हो साज तुम्हीं, शृंगार तुम्हीं, तुम जीवन का आधार हो हृदय तुम्हीं, धड़कन तुम्हीं, तुम ही मेरा प्यार हो

डोर जैसी जिंदगी

Image
सच है एक डोर जैसी तो होती है हमारी जिंदगी एक डोर की सारी खूबियां होती हैं इसमें  कभी रेशम की डोर जैसी सरल और सहज लेकिन जरा सी लापरवाही से उलझ जाने वाली कभी ऊन की डोर जैसी मोटी और सख्त लेकिन दूसरों की जिंदगी में इंद्रधनुषी रंग भरने वाली कभी एंकर के धागे जैसी थोड़ी मुलायम और कुछ कठोर पर बेकार से एक जिस्म पर प्रेम के बेल-बूटे गढ़ने वाली कभी पतंग के मांझे जैसी तेज-तर्रार और पैनी लेकिन लक्ष्य से दूर होते ही अस्तित्वविहीन होने वाली कभी सूत के धागे जैसी सफेद और चमकदार सबकी जिंदगी में धवल चांदनी बिखेरने वाली कभी बान की डोर जैसी मजबूत और जिद्दी अपने बारम्बार प्रयास से सिल पर निशान डाल देने वाली कभी कपड़े सुखाने वाली डोर जैसी सहनशील अथाह बोझ सहकर भी आह न करने वाली सच है एक डोर जैसी ही तो है हमारी जिंदगी चाहे कितनी ही गुण समा ले अपने अंदर बन जाए चाहे कितनी ही मजबूत और सहनशील लेकिन एक तेज झटके से जैसे टूट जाती है डोर वैसे ही एक झटके में सांसों का साथ छोड़कर देह को निर्जीव कर देने वाली

प्रीत की धुन

Image
तन्हाई हमें खामोश रहकर बहुत कुछ बताती है खमोशी अक्सर तन्हाई में धुन कोई गुनगुनाती है हौले-हौले दबे पांव से दिल में जब तू आती है तेरे चेहरे की रंगत तब सुर्ख लाल हो जाती है पायल की छन-छन भी तेरी कोई राग सुनाती है झुकती उठती पलकें तेरी बेकरार कर जाती हैं हाथों के कंगन जब तू खन-खन-खन खनकाती है मन में मेरे प्रेम की एक धारा सी बह जाती है प्यारी तेरी बोली इतनी मेरा मन भरमाती है तुझमें ही खो जाऊं मैं चुपके से कह जाती है बंद आंखों से तू हर जगह नजर मुझे आती है आंखें खोलूं तो न जाने क्यूं ओझल तू हो जाती है एक दिन होगी तू मेरी हर तन्हाई यही बताती है खामोशी भी तन्हाई में प्रीत की धुन ही गाती है

मुश्किल होता है

Image
दिल की बातों को अल्फाज दे पाना मुश्किल होता है किसी-किसी राज को दुनिया को बताना मुश्किल होता है यूं तो जी लेंगे हम तुम्हारे बिना भी जिंदगी पर दिए के बिना बाती का अस्तित्व बचाना मुश्किल होता है इस जहां में बातें तो करते हैं सब बड़ी-बड़ी पर जब खुद पर गुजरे तो सह पाना मुश्किल होता है कहते हैं खुश रहो उसमें जिसमें खुदा की हो मर्जी पर कई बार उसकी मर्जी के आगे सिर झुकाना मुश्किल होता है सुनाते हैं यहां सब किस्से शमां और परवाने की मोहब्बत के पर परवाने के लिए शमां में जल जाना भी मुश्किल होता है राधा और कृष्ण के प्यार की यहां देते हैं सब मिसालें पर राधा-कृष्ण के जैसा प्यारा निभाना मुश्किल होता है अपनी चाहत के लिए मर जाना माना बुजदिली है मैंने पर उसके बिना जी पाना भी मुश्किल होता है ये इश्क की बातें हैं सिर्फ समझेंगे आशिक ही संगदिलों का इन्हें समझ पाना मुश्किल होता है