Posts

तुम्हारा अहसास

Image
तुम्हारे साथ गुजारा हर लम्हा जैसे कैद हो जाता है मेरे जेहन में जब भी झुकाती हूं मैं पलकें मुस्कुराते हुए तुम उतर आते हो मेरी अधखुली आंखों में मेरे हाथों को हर पल होता रहता है तुम्हारी छुअन का अहसास सिहरन सी होती रहती है दिल में तुम्हारी नजरों की शरारत को याद कर अलसाई सी सुबह दिलकश हो जाती है ख्वाबों में जब कभी आ जाते हो तुम ठंडी शाम सुरमई सी नजर आती है तुम्हारे आगोश में सिर छुपाए हुए मेरी गोद में सिर रखकर जब  लेट जाते हो तुम बेपरवाह से तो लगता है कि वो पल थम जाए वहीं और उस रात की फिर कभी सहर न हो

एक रिश्ता जो मेरा हो और तुम्हारा भी

Image
एक रिश्ता जोड़ना चाहती हूं मैं तुमसे जो जुदा हो दुनिया के हर रिश्ते से लेकिन फिर भी उन सब से जुड़ा हो जो मेरा हो, तुम्हारा भी और हो हमारा भी तुम्हारी दोस्त बनकर जानना चाहती हूं तुम्हारे हर राज को और बताना चाहती हूं अपने दिल की हर बात तुम्हें हर लम्हे को खुलकर जीना चाहती हूं तुम्हारे साथ तुम्हारा प्यार बनकर कुछ नखरे उठवाना चाहती हूं अपने अपना दीवाना बनाना चाहती हूं तुम्हें कुछ शरारतें करना चाहती हूं तुम्हारे साथ तुम्हारी पत्नी बनकर तुम्हारी हर परेशानी को अपनाना चाहती हूं हर परिस्थिति में तुम्हारी ताकत बनकर हर मुश्किल में तुम्हारी ढाल बनकर जिंदगी की लड़ाई को जीतना चाहती हूं तुम्हारे साथ तुम्हारी मां बनकर ख्याल रखना चाहती हूं तुम्हारी हर बात का अपने हाथों से रोज तुम्हें खाना खिलाना चाहती हूं थपकी देकर गोद में सुलाना चाहती हूं अपने बच्चे की तरह खेलना चाहती हूं तुम्हारे साथ तुम्हारी बेटी बनकर अपनी जिम्मेदारी सौंपना चाहती हूं तुम्हें चाहती हूं कि जब भी मैं गिरूं तुम संभाल लो मुझे मेरी गलती होने पर मुझे डांटो समझाओ लेकिन फिर गले से लगा लो मुझे माफी देकर जैसे त...

कुछ कभी न पूरे होने वाले ख्वाब

Image
हर बार टूटते हैं ख्वाब और ख्वाबों के टूटने के साथ टूट जाती हूं मैं भी लेकिन फिर मन सजा लेता है कुछ कभी न पूरे होने वाले ख्वाब चाहे लाख कोशिश कर लूं कि न देखूं कोई ख्वाब फिर भी कभी आँखें तो कभी दिल और कभी ख्वाहिशें धोखा दे जाती हैं और पलकों में नए उजालों के साथ पलने लगते हैं नए ख्वाब कभी देखती हूं मैं सुनहरी सी सुबह में उनकी आंखों की चमक देखने का ख्वाब कभी गुनगुनी धूप में उनकी छांव बनने का ख्वाब कभी ढलती शाम में उनकी बाहों में ढलने का ख्वाब कभी चांदनी रात में उनकी धड़कनों में खोने का ख्वाब और इन सभी ख्वाबों को जीना चाहती हूं मैं एक दिन नहीं बल्कि जिंदगी भर जानती हूं शायद कभी नहीं पूरे होंगे मेरे ये छोटे-छोटे लेकिन बहुत बड़े ख्वाब फिर भी नई आशा और नई उम्मीद के साथ हर रात ख्वाबों में सजते हैं कुछ नए ख्वाब

फिर तुम्हारा साथ मिले न मिले

Image
सालों पहले मुझे हो गई थी तुमसे मोहब्बत जिसे अपने दिल में छुपाकर काटा मैंने हर एक दिन मेरे पास भले ही नहीं थे तुम लेकिन तुमसे दूर नहीं थी मैं आज जब मिले हो तुम मुझे इतने सालों बाद तो जी करता है कि आने वाले हर पल को बिताऊं तुम्हारे साथ तुम्हारेचेहरे को बसा लूं अपनी आंखों में तुम्हारी खुशबू से महका लूं अपना मन छुप जाऊं तुम्हारे सीने में मैं समा जाऊं तुम्हारी सांसों में हाथों में लेकर तुम्हारा हाथ देखती रहूं तुम्हारी सूरत सारी रात रख लो तुम मेरे कंधे पर सिर खो जाऊं मैं तुम्हारी बातों में फिर जी लूं हर एक लम्हे को जी भरकर क्या पता फिर तुम्हारा साथ मिले न मिले

मैं क्यों हूं

Image
तुम हो या नहीं नहीं पता है मुझे लेकिन हर दिन  दिल में एक सवाल  उठता है कि क्या तुम  वाकई में हो और फिर  ढूंढ लेती हूं खुद ही उस सवाल का जवाब  लेकिन फिर भी मन में  असमंजस सा रह जाता है जब कोई मरते हुए बच जाता है तो लगता है कि हां तुम हो जब कोई बच्चा बेमौत  मर जाता है तो लगता है कि तुम  कहीं नहीं हो जब मिलती है किसी को उसके गुनाहों की सजा तो लगता है कि तुम हो जब देखती हूं अपने  आस-पास की बुराई को हर दिन जीतते हुए तो लगता है कि तुम नहीं हो तुम्हारे होने या न होने पर कई बार तर्क किए मैंने कभी खुद से कभी दूसरों से कई बार मेरे तर्क जीते  और उन्होंने कहा कि तुम नहीं हो कई बार मेरी आस्था जीती और उसने कहा कि तुम हो लेकिन मेरा हर तर्क हार जाता है जब मैं आइने में देखती हूं खुद को और सोचती हूं कि गर तुम नहीं हो तो मैं क्यों हूं, ये शरीर क्यों है,  मेरा वजूद क्यों है और तब मुझे बस एक ही जवाब मिलता है कि तुम हो तो ही मेरा वजूद है तुम हो तो ही ये दुनिया है  ...

एक और कोशिश

Image
जानती हूं कि आज भी तुम कुछ नहीं बोलोगे नहीं दोगे मुझे कोई जवाब फिर भी करना चाहती हूं एक और कोशिश पूछना चाहती हूं तुमसे कि क्या तुम भी करते हो मुझसे प्यार हां में या न में जो भी हो तुम्हारा जवाब करो तुम मेरा यकीन कभी नहीं कम होगा मेरे दिल में तुम्हारा रुबाब जिंदगी की हर मुश्किल में दूंगी हर पल मैं तुम्हारा साथ हो चाहे मंजिल कितनी भी दूर थामे रहूंगी मैं तुम्हारा हाथ तुम्हारी कमजोरी नहीं तुम्हारी ताकत बनकर हर राह पर खड़ी रहूंगी तुम्हारा हौसला बनकर अगर कहोगे तुम मुझसे कि करो कुछ दिन और इंतजार तो भी फिक्र न करना क्योंकि अपनी रूह में बसाकर तुमसे करती रहूंगी मैं हर सांस के साथ प्यार

...क्योंकि यादें कभी नहीं मरतीं

Image
यादें... कुछ सहमी सी, कुछ ठहरी सी कुछ नाजुक सी, कुछ हल्की सी कुछ मीठी सी, कुछ खट्टी भी सालों से बंद पड़े मन के दरवाजे की कुंडी को हौले से खोलकर दिल में दाखिल होतीं... धीरे से कदम बढ़ातीं, कुछ धूल चढ़ी परतों को फूक मारकर उड़ातीं तुम्हारे चेहरे के हर भाव को आंखों के सामने दोहरातीं मुस्कुराकर कभी कहा था तुमने कि मैं ही हूं तुम्हारा प्यार उस एक पल में पूरी जिंदगी को जी जातीं बचपन में अपने गांव में एक आम के पेड़ पर जो लिखा था मैंने तुम्हारा नाम उसे जेहन में फिर से सजातीं दिल को ये एहसास दिलातीं कि हो जाओ चाहे तुम किसी के भी बिताओ अपनी जिंदगी किसी के साथ लेकिन जब तक हैं ये यादें तब तक तुम हो... मेरे करीब, मेरी सांसों में समाए और रहोगे ताउम्र यूं ही मेरे साथ चलते क्योंकि यादें कभी नहीं मरतीं...