Posts

दूरियां

Image
मोहब्बत में दूरियां अहम किरदार निभाती हैं पास आने की ख्वाहिश को हर पल जगाती हैं अपनी चाहत से दूर रहना मुश्किल होता है बहुत पर नजदीकियों की कीमत दूरियां ही बताती हैं दूर रहकर भी रहे ताजी वही सच्ची मोहब्बत है साथ रहने से तो आदत भी प्यार नजर आती है दूरियों की साजिश को समझ कर तो देखो जरा महबूब की हसीं यादों को ये पलकों में छुपाती हैं मोहब्बत में दूरियां अहम किरदार निभाती हैं पास आने की ख्वाहिश को हर पल जगाती हैं

बस भी करो अब तड़पाना

Image
तेरी मोहब्बत ने बनाया है दीवाना हर पल याद आता है तेरा अफसाना कि धीरे से तेरा मेरे आगोश में आना फिर सिमट कर बाहों में छुप जाना दिल से उतरकर धड़कनों में समाना जुल्फों को अपनी मेरे चेहरे पर बिखराना आंखों में मेरी तेरा डूब जाना पलकों को झुकाकर तेरा शरमाना हौले से फिर नजरों को उठाना बिन बोले ही बहुत कुछ कह जाना तेरी हर बात में मेरा जिक्र आना कैसे भूलूं मैं तेरा वो मुस्कुराना कि फिर आ जाओ मेरे पास तुम बस भी करो अब तड़पाना

बस तुम्हारा प्यार

Image
कुछ नहीं चाहिए मुझे सिवाय तुम्हारे प्यार के तुम्हारा प्यार ही है मेरी जिंदगी की आखिरी मंजिल यूं तो कोई कमी नहीं है मेरे जीवन में लेकिन कहीं कुछ अधूरा सा है जो हर पल सालता है मुझे सिर्फ तुम ही कर सकते हो इस अधूरेपन को दूर और मुझे सम्पूर्ण इतनी इल्तजा है मेरी तुमसे कि आ जाओ तुम मेरे पास मैं जीवन भर रहना चाहती हूं तुम्हारे साथ तुम्हारी हर खुशी को अपनी खुशी बनाऊंगी मैं और तुम्हारे हर गम को पूरे दिल से अपनाऊंगी मैं खयाल रखूंगी तुम्हारी हर पसंद-नापसंद का मैं हर वो काम करूंगी जो तुम्हें पसंद हो जानती हूं मैं कि तुम्हें नहीं पसंद कि कोई हर बात पर तुम्हारी हां में हां मिलाए लेकिन ये गुलामी नहीं होगी समर्पण होगा मेरा तुम्हारे लिए इतना प्यार जो करती हूं तुमसे मैं नहीं बनना चाहती महान कि अपने प्यार से दूर रहकर बिता दूं पूरा जीवन मुझे हर दिन तुम्हारा प्यार चाहिए और हर पल तुम्हारा साथ कि सात वचनों, सात फेरों से सात जन्मों के लिए जोड़ना चाहती हूं मैं तुमसे बंधन और तुम्हारी हर सांस से मैं जीना चाहती हूं अपना जीवन

तुम भी करोगे मुझसे प्यार

Image
बहुत प्यार करती हूं मैं तुमसे खुद से भी ज्यादा शायद रह लूं मैं तुमसे दूर भी लेकिन नहीं रहना चाहती मैं तुम्हारे बिना आज मांगना है मुझे तुमसे एक हक क्या तुम मुझे दोगे ये अधिकार कि सुबह आंखें खोलकर जिसको मैं सबसे पहले देखूं वो चेहरा तुम्हारा हो जिसके सीने में छिपने से मुझे हर खुशी मिल जाए वो सीना तुम्हारा हो जिसका साथ पाकर हर मुश्किल से लड़ सकूं वो साथ तुम्हारा हो जिसके कांधे पर सिर रखकर हर गम को पी सकूं वो कांधा तुम्हारा हो जिसके सहारे पूरा जीवन जी सकूं वो प्यार तुम्हारा हो जिसकी बांहो के घेरे में मैं सुरक्षित महसूस करूं वो घेरा तुम्हारा हो मेरी हर सुबह हर शाम पर पहरा तुम्हारा हो बोलो न क्या तुम दोगे मुझे ये हक कि जिसका हाथ थामकर मैं सात फेरे लूं वो हाथ तुम्हारा हो मेरे हर गम हर खुशी हर दिन हर रात हर लम्हे हर पल पर नाम तुम्हारा हो क्या निभाओगे मेरा साथ ताउम्र मेरा हाथ थामकर बनोगे तुम मेरे हमसफर तुम भी करोगे मुझसे प्यार तुम्हारी ‘हां’ के इंतजार में

सांसें चली गर्इं

Image
तेरा मुंतजिर कबसे खड़ा था तेरे इंतजार में तू न आया देख उसकी सांसें चली गर्इं रूह तो निकली नहीं जिस्म से उसके दिल से लेकिन धड़कनें खोती चली गर्इं कतरा-कतरा खून बह रहा है आंखों से आंसू की बूंदें नसों में घुलती चली गर्इं इश्क में तेरे वो जीकर फना हो गया मौत आई और बस छूकर चली गई यादें ही तेरी हैं अब उसके जीने का सहारा बातों की शोखियां तो मिटती चली गर्इं

रिश्ता पुराना है

Image
एहसास ये नया सा है लेकिन रिश्ता पुराना है महसूस करो तो हकीकत, नहीं तो फसाना है कसमे, वादे, प्यार, वफा नहीं हैं बस कहने की बातें इनके बिना बहुत ही मुश्किल जिंदगी बिताना है तुम चुप रहकर ही बयां करो चाहत तुम्हारी मुझे तो अल्फाजों में ही अपना प्यार जताना है उम्मीद है कभी तो करोगे इजहार-ए-मोहब्बत हर सांस के साथ मुझे इंतजार करते जाना है तुम्हारे बिना कुछ नहीं हूं मैं जान लो ये तुम भी तुम्हारे दिल का इक कोना ही अब मेरा ठिकाना है एहसास ये नया सा है लेकिन रिश्ता पुराना है महसूस करो तो हकीकत, नहीं तो फसाना है

यूं ही बीते जिंदगी का सफर

Image
बेखयाली में अक्सर एक खयाल आता है  कि हंसी हैं वादियां, घटाएं और चमन आवारा सी फिजाएं हैं हर तरफ नदी का किनारा एक खूबसूरत लेटे हो तुम गोद में मेरी सिर रखकर देख रही हूं मैं तुम्हें अपलक तुम्हारा एक हाथ मेरे हाथ में है और दूसरे हाथ से घुमा रही हूं मैं तुम्हारे  बालों में उंगलियां तुम्हारे चेहरे पर है हल्की सी मुस्कुराहट मेरी आंखों में भी कुछ शर्म सी है तुम्हारी आवाज में कशिश सी है मेरे दिल में भी हलचल अजब सी  है बैठी रहती हूं मैं यूं ही कई घंटों और  तुम भी लेटे रहते हो बस इसी तरह ख्वाब है ये मेरा सबसे बड़ा कि  ये खयाल बन जाए मेरे जीवन की हकीकत यूं ही बस यूं ही कट जाए हर लम्हा यूं ही बीते जिंदगी का सफर